शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़ बाराबंकी। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप मिश्रा, विवेक कुमार गुप्ता द्वारा मांग की गई कि विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा अवकाश अवधि में पदभिहित अधिकारियों द्वारा बूथ पर उपस्थित रहकर कार्य किया गया है जिसके लिए शासनादेश के अंतर्गत प्रतिकार अवकाश स्वीकृत करने के साथ-साथ अंतर्जनपदीय एवं म्यूच्यूअल ट्रांसफर से आए हुए शिक्षकों का एलपीसी में अंकित एनओसी के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाए, एवं ऑनलाइन रसोईया प्रशिक्षण के संबंध में बीआरसी स्तर पर रसोइयों का प्रशिक्षण कराए जाने की मांग शिक्षकों द्वारा की गई। इस मौके पर आमोद सिंह ,राजेंद्र किशोर पांडे, अजीत श्रीवास्तव, लक्ष्मीपति शर्मा आदि मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

 

Don`t copy text!