रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से कोरोना बचाव का दिया संदेश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़ बाराबंकी। गत वर्षा की भांति इस वर्ष भी कस्बा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा आकर्षित रंगोली बनाकर तथा इसके माध्यम से कोविड-19 के बचाव एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षित रंगोली बनाई। छात्राओं ने कोविड-19 पर जागरूकता के पर रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि कैसे वैश्विक महामारी से बचा जाए एवं क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए। उक्त प्रतियोगिता विद्यालय की अध्यापिका सरिता सिंह की देखरेख में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में सुधा सिंह, नेंसी सिंह, अर्पिता दिवेदी, अंशिका सिंह आदि शामिल रही। इस मौंके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!