मोबियस जागरुकता अभियान से प्रेरित पुरुषों ने परिवार नियोजन में दिखाई अपनी भूमिका

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा व मोबियस टीम के साझा प्रयास से जागरुकता गतिविधियों से नसबंदी में पुरुषों की भागीदारी बढ़ी। एनएसवी पखवाडे़ मे प्रोजेक्ट आकार के माध्यम से मोबियस फाउन्डेशन द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर शुक्रवार को 6 पुरुष लाभार्थियों ने बिना चीरा टांका नसबन्दी (एन०एस०वी०) करवाया । इस प्रकार बाराबंकी जनपद में इस पखवाडे़ के दौरान मोबियस टीम से प्रेरित एन एस वी अपनाने वाले लाभार्थियों की संख्या 11 हो हुई। सीएचसी अधीक्षक, डा राधेश्याम गौड़ एव सर्जन के प्रयासों से सारी गतिविधियां सम्पूर्ण हुयी अधीक्षक ने मोबियस के इस सहयोग को धन्यवाद देते हुए कहा और आगे इसी तरह निरंतर प्रयासों की अपेक्षा हैं.। मोबियस टीम के परियोजना सहयोगी प्रभात कुमार और कार्यक्रम संयोजक श्रवण कुमार ने सभी पुरूषों को इस पखवाड़े में एनएसवी अपनाने के लिए धन्यवाद दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। मोबियस फाउन्डेशन के चेयरमैन प्रदीप बर्मन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रामबुझ ने टीम के प्रयासों व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी सराहना की और इस पखवाड़े की सफलता की शुभकामनाएं दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!