भाजपा सरकार को झूठे वादे करने में महारत किया हासिल : राकेश वर्मा

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

स्वागत समारोह में बोले सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री

बाराबंकी। भाजपा सरकार को झूठे वादे करने में महारत हासिल है लेकिन प्रदेश की जनता इनके झूठे वादो की सच्चाई से भालि भॉति परिचित हो गई है जनता को भाजपा और समाजवादी सरकारों का फर्क मालूम है आने वाले विधानसभा चुनाव से सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उक्त विचार शानिवार को कम्पनीबाग स्थित अपने आवास पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बृजेन्द्र कुमार उर्फ मिन्टू वर्मा का स्वागत करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। राकेश वर्मा ने आगे कहा कि किसान मजदूर और नौजवान भाजपा राज में सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हुआ है किसान की आय दुगनी होना तो दूर की बात उनका धान भी एम.एस.पी. पर नहीं खरीदा जा रहा है मंहगाई ने प्रदेश के लोगों की कमर तोड़ दी है इस वर्तमान सरकार में सबसे ज्यादा नुकसान पिछडो किसानों को हुआ है अब सभी लोग लामबन्द होकर इस जुल्मी सरकार को प्रदेश से उखाड फेंके और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अखिलेश यादव का साथ दें। कार्यक्रम का सचांलन मो. रिजवान संजय ने किया। इस मौके पर सुभाष वर्मा, धीरज दत्त वर्मा, धीरज रावत, अंकित वर्मा, दीलीप गुप्ता, प्रमोद वर्मा, अनूप यादव, समेत आदि लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!