कड़कड़ाती ठण्ड में कंबल पाकर खिले लोगों के चेहरे..

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

लखनऊ।रात के अंधेरे में सड़क पर ठंड से कपकपाते लोगों के लिए फरिश्ता बन कर ” फरिश्ते फाउंडेशन ” नामक संस्था ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर रात गुजार रहे गरीबों को निशुल्क कम्बल बाटा । जनपद में इस संस्था से जुड़े लोगों ने कई दर्जनों गरीबों को कंबल बांटकर न सिर्फ इंसानियत की मिसाल पेश की बल्कि अपनी संस्था के मकसद से भी लोगों को रूबरू किया । बीती रात लखनऊ जनपद में ” फरिश्ते फाउंडेशन “नाम की संस्था से जुड़े एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रात के अंधेरे में सड़क पर सोते हुए लोगों के लिए कंबल लेकर निकले इस संस्था के लोगों ने सबसे पहले छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, दरिया वाली, टीले वाली मस्जिद, डालीगंज पुल खदरा, नींबू पार्क व घंटाघर पर सड़क के किनारे सो रहे गरीब लोगों को मुफ्त में कंबल बांटे कड़कड़ाती हुई ठंड मैं कंबल का सहारा पाकर ऐसे गरीब लोगों ने संस्था से जुड़े लोगों को दिल खोलकर दुआ दी l उक्त संस्था के संस्थापक मोहम्मद नसीर जाफरी ने बताया कि संस्था का मकसद उन लोगों के बीच इंसानियत का पैगाम पहुंचाना और गरीब और निर्धन लोगों की सहायता करना है । जाफरी ने बताया के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस संस्थान ने लखनऊ जनपद में इस तरह के कई कल्याणकारी कार्यक्रमों को अंजाम दिया है।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!