साइबर फ्राड करने वाले 25 हजार रूपये का इनामिया सहित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी साइबर सेल व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने साइबर फ्राड करने वाले 25 हजार रूपये का इनामिया सहित 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 हजार रूपये नकद, सिमकार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड, लेजर बुक, मॉडम,वाई-फाई राउटर, चार्जर,व मोबाइल फोन बरामद-

जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गठित साइबर सेल एवं थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम को 02 शातिर अपराधी 1. शाहिद अनवर(सरगना) पुत्र अमिरुल हक निवासी चौकटिया थाना मझौलिया जनपद बेतिया, पश्चिमी चम्पारण, बिहार,हाल पता-केदार शरण अपार्टमेंट फ्लैट नं0 203,बांस घाट उत्तरी काली मंदिर बुद्धा कालोनी थाना बुद्धा कालोनी जनपद पटना, बिहार, 2. राजन कुशवाहा पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी मंझार थाना पकड़ी दयाल जनपद मोतीहारी, बिहार हाल पता- केदार शरण अपार्टमेंट निकट अपार्टमेंट फ्लैट नं0 203,बांस घाट उत्तरी काली मंदिर बुद्धा कालोनी थाना बुद्धा कालोनी जनपद पटना, बिहार को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 20 हजार रूपये नकद, 40 अदद सिम कार्ड, 16 अदद मोबाइल फोन, 27 अदद एटीएम कार्ड, 03 अदद पर्ची एक्सिस बैंक, 02 अदद लेजर बुक, 02 अदद मॉडम, 01 अदद वाई-फाई राउटर व 02 अदद चार्जर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध दिनांक 01.12.2020 को थाना कोतवाली नगर पर द्वारा मु0अ0सं0 911-913/2021 धारा 419/420/467/468/471/411/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमें 06 शातिर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्त शाहिद अनवर की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया ।

अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शाहिद अनवर है। अभियुक्तगण लोगों को सरकारी योजनाओं आदि का लाभ दिलाने के लिए उन्ही के नाम से फर्जी सिम खरीदकर लोगों का समूह बनाकर उनके विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा देते हैं तथा खाता खुलवाते समय खातों में वही फर्जी एक्टिवेट कराये गये सिम के मोबाइल नम्बर को रजिस्टर्ड कराते हैं । खाताधारकों के बैंक पासबुक व एटीएम अपने पास रखते हैं। अभियुक्तगण एवं अपने साथियों के माध्यम से जनता के लोगों को लॉटरी‚ इनाम‚ दुर्घटना बीमा‚ लोन आदि का प्रलोभन देने की कॉल करके उनके खाते से रूपये इन्हीं एक्टिवेट कराये गये खातों में रूपये ट्रान्जेक्शन कराकर नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से बिना खाताधारक की जानकारी के रूपये निकाल लेते हैं । इस तरह इनके द्वारा बड़े पैमाने पर साइबर फ्राड किया जाता है। सरगना शाहिद अनवर द्वारा रूपयों को विदेश भेजने के भी साक्ष्य प्राप्त हुए है जिसके बारे में जांच की जा रही है।: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!