भव्य काशी, दिव्य काशी: 241 साल बाद बाबा के धाम का नया स्वरूप, इस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
भव्य काशी, दिव्य काशी: 241 साल बाद बाबा के धाम का नया स्वरूप, इस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। धाम 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ है। काशी की भव्यता देखते ही बन रही है। लोगों को पीएम मोदी के आगमन और धाम के लोकार्पण का बेसब्री से इंतजार है।गंगा तट से मंदिर के गर्भगृह तक बने काशी विश्वनाथ धाम का यह नया स्वरूप 241 साल दुनिया के सामने आ रहा है।इतिहासकारों के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर वर्ष 1194 से लेकर 1669 तक कई बार हमले हुए। 1777 से 1780 के बीच मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। ढाई दशक बाद पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को मंदिर के इस भव्य दरबार का शिलान्यास किया था।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

