डम्फर की चपेट में आ 14 वर्षीय छात्र गम्भीर

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। प्राइवेट शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर घर वापस जा रहे एक 14 वर्षीय छात्र मौरंग लादकर जा रहे डम्फर की चपेट में आ गया गम्भीर रूप से घायल छात्र को पुलिस जब तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचती उससे पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा निवासी विश्राम का 14 वर्षीय पुत्र जय कीरत कक्षा आठ का छात्र है।जो मंगलवार को दूसरी पहर साइकिल से मसौली चौराहा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान से घर को जा रहा था कि रामनगर बाराबंकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव मोड के निकट बाराबंकी की ओर जा रहे डंपर की चपेट में आ जाने से बुरी तरह छात्र घायल हो गया। आनन-फानन में मसौली पुलिस ने घायल को वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया परन्तु चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। मसौली पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!