केसीसी के एनपीए खाता धारक को जारी आरसी से किसानों में रोष
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
पीड़ित ने जीवन लीला समाप्त करने का किया ऐलान!
बाराबंकी। जिला प्रशासन ने केसीसी के एनपीए खाता धारकांे से वसूली के लिए आरसी जारी कर दिया हैं जिससे जनपद में किसानों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त हो गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को भेजे गये प्रार्थना पत्र में किया जीवन लीला समाप्त करने का किया ऐलान। वहीं जनपद के किसानों में वर्तमान सरकार के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित रामेश्वर वर्मा पुत्र सहजराम निवासी ग्राम कटरा, पोस्ट बघौरा, परगना प्रतापगंज, तहसील नवाबगंज, बाराबंकी का है। पीड़ित अत्यन्त गरीब व वृद्ध 65 वर्षीय किसान है। पीड़ित खेती किसानी करके किसी तरह परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने कुछ वर्ष पूर्व कार्पोरेशन बैंक, शाखा-विजय नगर, जिला-बाराबंकी से केसीसी खाता संख्या-560381002182509 से मुबलिग 4,46,000 रूपया ऋण लिया था लेकिन लगातार हो रहे घाटे व मौसम की मार के कारण अपना ऋण नहीं जमा कर पाया और पीड़ित का खाता एनपीए हो गया। पीड़ित ने इस सम्बंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं अपितु पीड़ित के विरूद्ध दिनांक 15.12.2021 को आरसी प्रपत्र-36 मुबलिग 5,33,933 का जारी कर दिया गया है। जो तहसीलकर्मी पीड़ित के घर लेकर गये और उक्त आर0सी0 प्रपत्र दिया जिससे पीड़ित व उसका परिवार काफी सदमें में है।
अब देखना है कि क्या जिला प्रशासन पीड़ित किसान की मदद करेगा या वसूली प्रक्रिया जारी रहेगी, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

