उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साफ-सुथरी छवि वालों को ही टिकट देंगी बीएसपी चीफ मायावती, यह शर्त भी लगाई
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
बहुजन समाज पार्टी से सांसद और विधायक बनने के बाद आपराधिक मामले सामने आने से पार्टी की होने वाली किरकिरी से सबक लेते हुए मायावती ने अब साफ-सुथरी छवि वालों को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देने का निर्णय किया है। बसपा प्रमुख ने पार्टी पदाधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा है कि टिकट चाहने वालों से पहले उनका आपराधिक इतिहास न होने का शपथ पत्र लिया जाए। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए तीन-तीन नाम सुझाए जाएं ताकि अंत समय में दूसरे पार्टियों के प्रत्याशियों और छवि को देखते हुए उनमें बदलाव करने में कोई दिक्कत न आए
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा अध्यक्ष मायावती इन दिनों पार्टी पदाधिकरियों के साथ बैठकें कर रही हैं। बसपा प्रमुख जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को विरोधियों के हथकंडों से सावधान करते हुए जहां चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के रास्ते बता रही हैं। वहीं, अबकी प्रत्याशियों के चयन में भी खास सावधानी बरत रही हैं। चूंकि मायावती पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि चुनाव में किसी से भी गठबंधन करने वाली नहीं हैं इसलिए उन्हें सभी 403 सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने हैं।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

