सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है भाजपा सरकार : रामबाबू हरित
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना
बाराबंकी। एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू हरित ने कहा कि सामाजिक समरसता को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को संवैधानिक सुरक्षा देने की दिशा में अनेकों उपाय किएसामाजिक समरसता के सिद्धान्त को आधार मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को संवैधानिक सुरक्षा देने की दिशा में उपाय किए। वहीं आवास, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में तमाम प्रावधान बनाकर दलित और शोषित समाज को सशक्त बनाने का काम किया। दलितों के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत उद्यमिता का वातावरण बनाया, ताकि वे खुद काम शुरू कर सकें, साथ ही अपने समाज के दूसरे लोगों को भी काम पर लगा सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला किया, जिससे वे सामान्य वर्ग के पिछड़े लोगों के तारणहार बनकर सामने आए। वहीं आवास, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में तमाम प्रावधान बनाकर दलित और शोषित समाज को सशक्त बनाने का काम किया। दलितों के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत उद्यमिता का वातावरण बनाया, ताकि वे खुद काम शुरू कर सकें, साथ ही अपने समाज के दूसरे लोगों को भी काम पर लगा सकें।प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को हरख में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आम्बेडकर जयंती को समरसता दिवस एवं 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की। इतना ही नहीं बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करके प्रधानमंत्री मोदी ने दलित समाज का सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दलितों व वंचितों को संवैधानिक अधिकार, सामाजिक न्याय व सभी को समान अवसर दिलाने में जुटे है। उन्होंने सपा शासन काल के दौरान दलित वर्ग के अधिकारियों को काफी संख्या में पदावनति किये जाने एवं बसपा सरकार के भ्रष्टाचार पर कराकर प्रहार किया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा देश के प्रत्येक दलित बाहुल्य गांवों में बिजली पहुँचाने, उच्च शिक्षा के लिए दलित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप शुरू करने, स्टार्ट-अप योजना के तहत दलित उद्यमियों के लिए पहली बार वेंचर कैपिटल फंड बनाने जैसी अनेको योजनाओं का जिक्र किया।सांसद उपेंद्र रावत ने देश के 11 करोड़ किसानों को सम्मान निधि ,प्रत्येक गांव में 18 घण्टे बिजली देने एवं गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलाने वाली भाजपा सरकार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने स्वागत भाषण में कहा कि जिले का सांसद, जिपं अध्यक्ष सहित कई ब्लाक प्रमुख पद भाजपा ने दलितों को देकर अनुसूचित वर्ग का सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने भाजपा को सर्व समाज की पार्टी करार दिया।सन्चालन अरुणेश कुमार रावत ने किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वराज सौरभ ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत,राज करन रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा,उर्मिला रावत,अमरीश रावत, विजय आनंद बाजपेई,मनोज कुरील,मनोज वर्मा,संदीप गुप्ता, राजन बक्सोर ,भगवंत पाल,लालता प्रसाद कोरी, गुलाब सिंह रावत,सरिता सिंह, प्रदीप रावत,श्रीश रावत,अंतरिक्ष रावत,बृजेश रावत सहित मोर्चा से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

