भाजपा नेता नंदलाल ने पशुपालन आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

देवा, बाराबंकी। सोमवार को विकास खंड देवा के ग्राम कोनागांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकास खंड स्तर का पशु आरोग्य शिविर का आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता व स्वछता अभियान के जिला संयोजक नंदलाल सिंह ने गौ माता की पूजा व फीता काटकर किया। शिविर में उपस्थित पशुपालको को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिस घर मे एक दुधारू पशु है वह परिवार हमेशा स्वस्थ रहेगा। पशुपालन हमें आर्थिक मजबूती भी प्रदान करता है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पशुपालको को ध्यान में रखते हुए कई जनउपयोगी योजनाओं को शुरू किया है जिसका लाभ प्रदेश के पशुपालकों को मिल रहा है। जबकि शिविर में डॉ खिलाड़ी शंकर ने पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स सर्टेड सीमन, बधियाकरण, टीकाकरण व चिकित्सा सहित पशुओं के रख रखाव के बारे में जानकारी प्रदान की। वही इस मौके पर सैकड़ो पशुओं का निशुल्क चिकित्सा कर उनका निदान किया। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी एस के श्रीवास्त, मनोज गौतम, जितेंद्र कुमार आदि ने अपना भरपुर सहयोग प्रदान किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

Don`t copy text!