ब्लॉक स्तरीय विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सोमवार को देवा ब्लॉक संसाधन केंद्र सिपहिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने व वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कोविड-प्रोटोकॉल का सम्यक अनुपालन करते हुए विकासखंड देवा के कुल 60 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवा के मेधावी तथा विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्रों की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का पारदर्शिता के साथ खंड शिक्षा अधिकारी देवा राम नारायण के संयोजन में गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई । मुख्य अतिथि श्री पी.के त्रिपाठी निदेशक केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश , विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद श्रीवास्तव राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक , डॉ शशिकांत सिंह वैज्ञानिक बी केंद्रीय भूगर्भ जल विज्ञान संस्थान उत्तरी क्षेत्र लखनऊ आमंत्रित अतिथि विनीता मिश्रा जिला समन्वयक प्रशिक्षण बाराबंकी चंद्रशेखर कांडपाल जिला संप्रेक्षण राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बाराबंकी के गरिमामय उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण के निर्देशन मे मां सरस्वती के चरणों मे पुष्प अर्पण दीप प्रज्वलन तथा प्राथमिक विद्यालय सरैया के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर सम्मानित पत्रकार , अभिभावक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही । प्रतियोगिता को तीन समूहों में तीन राउंड में अत्यंत पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया । क्विज में चयनित 10 छात्रों को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा । क्विज प्रतियोगिता का संचालन प्रीति मौर्या ने किया द्य कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रियंवदा सिंह का रहा । मिशन हरियाली के पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह जी द्वारा अतिथियों को पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया । सम्मानित कार्यक्रम में विकासखंड के सम्मानित शिक्षक ए.आर.पी. कमलेश कुमार वर्मा, अवधेश कुमार तिवारी , रामनरेश , ज्ञानेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

