शराब के सेवन के बाद व्यक्ति की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बीती रविवार को अपनी रिश्तेदारी में सफदरगंज थानाक्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गए एक व्यक्ति की गांव के निकट स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब पीते समय मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पंहुची स्थानीय थाना पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है वहीं मृतक कि पत्नी की बहन ने शराब के दुकानदार पर ज़हरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के महमूदाबाद थानाक्षेत्र टेड़वा जाफर निवासी मोहम्मद उमर की ससुराल सफदरगंज थानाक्षेत्र के रामपुर कटरा में यहां और इनके बेटे जुबेर की भी शादी इसी गांव की शेरबानो से हुई थी जुबेर शराब पीने का लती था और रविवार को रामपुर पंहुचा पास में ही स्थित भवानीपुर गांव में देशी शराब की दुकान पर बैठकर जमकर शराब पी और वहीं पर गिर गया और जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी जान जा चुकी थी।वहीं जुबेर की मौत होने की सूचना पाकर सफदरगंज पुलिस भी शराब की दुकान पर पंहुची और पंचनामा भरकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!