नो इंट्री के नाम पर पुलिस चौकियों मे होती हैँ ट्रको से वसूली
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
पुलिस अधीक्षक की छवि को बट्टा लगाने मे जुटे चंद पुलिस कर्मी जिले के आला अधिकारियो को कर रहे हैँ गुमराह
चौकी इंचार्जो की मिलीभगत से चल रहा खेल
योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए पूरे शासनकाल में सख्त कार्य किए गए,ऐसा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं गया,लेकिन अब ऐसा लगता है कि अफसरों को डर खत्म हो गया है और अपनी मर्जी से कार्य करना शुरू कर दिया ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जनपद के बांदा सागर रोड पर धड़ल्ले से चल रहा है जिस रोड को बनाने के लिए योगी सरकार ने आदेश दिया था और रोड निर्माण चलने की वजह से इस रास्ते पर भारी वाहन (ट्रक ) के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी | लेकिन देखने को यह मिलता है कि अर्ध निर्मित रोड पर अभी भी फर्राटे से दौड़ रहे हैँ ट्रक, जिसके कारण इस रास्ते पर आवागमन करने वाले राहगीर आए दिन हादसों का शिकार हो जाते हैं लेकिन फिर भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता | आम जनता का रुपया ही इन रोडो के निर्माण मे लगाता है और इस अर्ध निर्मित रोड को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं चंद रुपयों के लिए पुलिस चौकी के चौकीदार
सूत्रों का तो यह भी कहना है कि जब ट्रक जेल चौकी के पास पहुंचता है तो ट्रक को रोक लिया जाता है और ड्राइवर को चौकी के अंदर बुलाया जाता है और उससे कहा जाता है कि जेब में मोबाइल रखो फिर बात होगी और 200 रुपये /ट्रक की मांग की जाती है ना देने पर नियम का हवाला देते हुए वापस जाने को कहते हैं यह कोई पहली चौकी नहीं है इसके आगे बढ़ते ही राधा नगर में भी यही हाल रहता है व आगे बढ़ने पर बहुआ चौकी में भी चढ़ावा चढ़ाना पड़ता हैँ |सवाल तो यह उठता है कि इन पुलिस कर्मियों की करतूत जिले के अला अधिकारियो तक कियो नहीं पहुंच पा रही?

