विधानसभा चुनाव की तैयारी:मुख्य निर्वाचन आयुक्त की टीम तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची, मिले सभी प्रमुख दलों के नेता

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी और माहौल परखने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा अपनी टीम के साथ तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचने के कुछ देर बाद ही टीम ने अपनी काम शुरू कर दिया। निर्वाचन आयोग की टीम ने योजना भवन में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस तथा अन्य दल के नेताओं के साथ भेंट की।मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ निर्वाचन आयुक्त डा. अनूप चंद्र पांडे तथा राजीव कुमार देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी परख रहे हैं। पंजाब, गोवा तथा उत्तराखंड में तैयारी देखने के बाद टीम अब लखनऊ में हैं। लखनऊ में पहले दिन निर्वाचन आयोग की टीम ने राजनीतिक दल के नेताओं के साथ भेंट की। बसपा ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। बसपा ने उत्तर प्रदेश में समय पर चुनाव कराने की मांग की है।इसके साथ ही ज्ञापन में इन दिनों राजनैतिक रैलियों में आ रही भीड़ का भी जिक्र किया गया है।राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से वीवीपैट पर्ची की दोबारा से गिनती की मांग की। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की मांग पर वीपीपैट की 50 प्रतिशत पर्ची की गिनती कराने की शर्त रखी है। इसके साथ पार्टी की मांग है कि संविधान विरोधी बयानों पर रोक लगनी चाहिए।

Don`t copy text!