जिले में आज प्रवेश करेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा की जन विश्वास यात्रा जिले में शनिवार को प्रवेश करेगी।दो दिनों तक सभी विधानसभाओं में यात्रा भ्रमण करेगी।इसके जरिये जन समर्थन जुटाने एवं मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी है।प्रदेश में जन विश्वास यात्रा में उमड़ रहे जन सैलाब के दृष्टिगत भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भी शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यात्रा के दो दिन के प्रवास के दौरान तीन जनसभाएं एवं दर्जनों जगह पर जोरदार स्वागत किये जाने की तैयारी है। यात्रा के रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने जिले के सभी स्वागत पॉइंट और जनसभा स्थल का जिला अध्यक्ष के साथ दौरा करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शनिवार को दोपहर 12 बजे यात्रा का जिले में लाही बॉर्डर पर स्वागत होगा। इसके उपरांत हैदरगढ़ बड़ा चौराहा,दतौली,कादिरपुर, नई सड़क ,देवीगंज में स्वागत करने के उपरांत भिटरिया पहुचेंगी जहाँ प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह एवं सांसद अशोक बाजपेई जनसभा को 2 बजे सम्बोधित करेंगे।फिर यात्रा दरियाबाद,टिकैतनगर,कोटवधाम होते हुए बदोसराय होते हुए 5.30 बजे रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज पहुँचेगी।जहाँ जनसभा होगी।इसके बाद मसौली होते हुए शाम 7 बजे नाका चौराहा पहुँचेगी।फिर धनोखर चौराहा होते हुए रोड शो होगा।रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार की सुबह 10 बजे से यात्रा पुनः शुरू होकर बस अड्डा तिराहा,देवा,कुर्सी होते हुए बाबा गंज पहुँचेगी जहाँ 12.45 बजे सभा आयोजित की गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर,सांसद राजवीर सिंह एवं सांसद राजेश वर्मा जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व करेंगे। सीएलडीएफ के चैयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी भी यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा कार्यालय पर आयोजित तैयारी बैठक में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, यात्रा प्रमुख हर्षित वर्मा, विजय आनंद बाजपेई,अरविंद मौर्य, प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, मनोज वर्मा मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!