सपा सरकार में समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंची विकास की किरण: राकेश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा ही एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जिसमें कुछ नया विकास निर्माण नहीं होता है। सपा सरकार में समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुचती है। सपा विकास कार्यो की पक्षधर है। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम इसरौली में पुलिया निर्माण का उद्घाटन करने के पश्चात पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। श्री वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यो का ही शिलान्यास-उद्घाटन करने में अपना पूरा कार्यकाल बिता दिया। भाजपा का राजनैतिक चरित्र किस्सागोई करना है। बीजेपी राजनैतिक शिष्टाचार का अपमान करती है। भाजपा सरकार पूवर्ती सरकार के विकास कार्यो को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि मानती है। विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अपमानित उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान व बेरोजगार हुआ है। हमारे प्रदेश के किसान की आर्थिक स्थित बहुत कमजोर हुई है भाजपा सरकार में विकास कार्यो से भाजपा का कोई लेना देना नही है। बस जुम्लेबाजी करके प्रदेश की भोली-भाली जनता को भम्रित करने का काम भाजपा करती है। पूर्व प्रधान विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता तथा प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेशचन्द्र रावत प्रधान, राजू प्रधान प्रतिनिधि, केशवराम वर्मा, डॉ. रमेशचन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!