गौ पूजा के साथ पशु आरोग्य मेला का हुआ शुभारंभ

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़ ,बाराबंकी। ग्राम पंचायत गोतौना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गौ पूजन के साथ शुरू किया गया। जिसमें पशु चिकित्सालय विभाग त्रिवेदीगंज द्वारा शिविर में आए। किसानों तथा पशुपालकों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन विधि बांझपन रोग एवं क्रीम नाशक दवा पान पशुधन बीमा योजना के विषय में जानकारियां दी गई। बकरियों में रोग लक्षण एवं उनके उपचार तथा मिनरल मिक्चर की खाद्य पूरक के रूप में उपयोगिता आदि बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया। शिविर में आए लगभग सभी पशुओं बकरियों का उपचार किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सचिन वर्मा के साथ पशु चिकित्सक विभाग की टीम से डॉ. ओपी सिंह, डॉ. विपाशा सिंह व पशुधन प्रसार अधिकारी शशि कपूर, अभिमन्यू चौहान, अखिलेश निषाद, अभिषेक चौधरी, पम्मू सहित पशु पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

Don`t copy text!