मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, सपा सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। कहा, 2017 के पहले प्रदेश में नौकरी नहीं थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं। योगी आदित्यनाथ ने बसपा और कांग्रेस को कठघरे में लिया। बोले- कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, विकास इनकी सोच के दायरे से बाहर है।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आइटीआइ परिसर स्थित स्टेडियम में जन विश्वास यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस विभिन्न तरह के दंगे कराने की दोषी है। उसने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को काल्पनिक बताने का अपराध किया। यह महान स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव की धरती है, वीरा पासी को भला कौन नहीं जानता, जिन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसके बावजूद न जाने कौन सी ऐसी परिस्थिति थी, जो यहां के लोग कांग्रेस को गले लगाए रहे। अब यहां के जनप्रतिनिधि उसे उखाड़ फेंकने में सहभागी बनेंगे। कांग्रेस विधायक आदिति सिंह पहले जबकि अब राकेश सिंह विकासपरक नीतियों के चलते भाजपा में शामिल हुए।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

