रुकसाना ने वारिस अली शाह की दरगाह पर चढ़ाई चादर
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
देवा, बाराबंकी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं बाराबंकी जिला प्रभारी रुखसाना नकवी का देवा शरीफ में हुआ आगमन। विदित हो कि रुखसाना नकवी ने बुधवार को देवा शरीफ स्थित बाबा हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और देश में अमन चैन की दुआ भी मांगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब भाई जिला संयोजक नंदलाल सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमील अहमद महामंत्री नसीम बिहारी उपाध्यक्ष सईद अहमद मंडल उपाध्यक्ष चांदनी राजवंशी शक्ति केंद्र संयोजक अरुण लोधी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं उनका स्वागत फूल मालाओं के साथ किया और उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

