सपा ही प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते ले जा सकती है: धर्मराज
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी देश में धर्म की राजनीति कर हिंदू और मुसलमानो के बीच नफरत पैदा कर रही है।महंगाई,भ्रष्टाचार,से जनता त्रस्त है गाय माता के नाम पर गौ संरक्षण का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार गौ हत्यारी बन गई है उक्त कथन विकास खंड देवा के ग्राम टिकरिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। कि प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर केवल समाजवादी सरकार ही ले जा सकती है रस्तीर्य अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितने वादे किए है उन्हे पूर्व की समाजवादी सरकार के कार्यकाल में धरातल पर कर के दिखाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री,नौजवानों को रोजगार,महिलाओं को मिलने वाली समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन का मूल्य बढ़ाकर 1500 रुपए किया जायेगा साथ ही साथ गरीबों को पूरे 5 वर्ष मुफ्त राशन वितरण का भी काम किया जायेगा। इस अवसर पर राम चंदर यादव बाबू , रघुराज यादव, रमेश यादव पूर्व प्रमुख, ओम प्रभा बिट्टू जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर राजीव यादव राजू आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

