गरीब जनता का हक छीन रही सरकार: विवेक
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
देवा, बाराबंकी। बंकी ब्लॉक क्षेत्र के अलीपुर गांव में गुरुवार को विधानसभा 268 नवाबगंज सीट से बसपा के भावी प्रत्याशी एवं विजय लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के नेत्र सर्जन डॉक्टर विवेक सिंह वर्मा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि आपका बेटा आपके द्वार पर आशीर्वाद लेने आया है। आप लोग अपने इस बेटे के हाथों को मजबूत करें जिससे समाज में फैली गंदगी और वंचित लोगों का हक जो सरकार ने छीन रखा है। लोगों को उनका अधिकार मिल नहीं रहा है। उनके अधिकार में सरकार ने केवल छुट्टा गोवंश दिए हैं जिससे खेती नष्ट हो रही है जिसका सरकार के पास कोई इलाज नहीं है बहन कुमारी मायावती की सरकार बनी तो इसका निदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी की शिक्षा के जहाज डुबाए जा रहे हैं स्कूल कालेजों को बंद करके टीचरों को रैलियों में बुलाया जा रहा है कोरोना काल में भी सरकार के पास ऑनलाइन पढ़ाई का कोई माध्यम नहीं रहा सरकार बच्चों को दिमाग से अपाहिज बना रही है। इस अवसर पर सुरेश चंद गौतम , विक्रम गौतम, प्रेम प्रकाश गौतम, प्रदीप गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आर.डी. राव,नीरज वर्मा, आसिफ खान, अनीश खान,मनीष गौतम सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

