भाजपा सरकार को हराना हमारी आपकी नैतिक जिम्मेदारी हैं: तनुज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाजपा सरकार में सबसे बड़ी कीमत किसान तथा नौजवान ने चुकाई हैं। भाजपा का किसान प्रेम दिखावा हैं। अन्नदाता इस सरकार में सरकारी क्रय केन्द्र पर अपना अनाज बेभाव बेचने को मजबूर हैं, इस बिगड़े मौसम में किसान अपना धान ट्रालियों पर लादकर गन्ना संस्थान में लाकर जिलाधिकारी से गुहार लगा रहा हैं कि उसके धान की खरीद कर ली जायें पर उसकी सुनने वाला कोई नही हैं। योगी सरकार की बेलगाम नौकरशाही में गरीब, पीड़ित की सुनने वाला कोई नही हैं। सत्ता के मद में चूर भाजपाईयों को वोट की चोट से उनकी हैसियत बताने का काम आपको करना हैं। तनुज पुनिया ने चौपाल में मौजूद ग्रामवासियों से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा सरकार के देश के जिद्दी प्रधानमंत्री ने एक वर्ष से ज्यादातर समय तक काला किसान कानून लाकर देश के अन्नदाता को खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर कर दिया और फिर कानून वापस ले लिये लेकिन इस आन्दोलन में 750 से ज्यादा किसान शहीद हो गये। शहीद हुए किसान हमारे और आपके परिवार के सदस्य थे इनकी शहीदी व्यर्थ नही जायेंगी, लखीमपुर में किसानों के ऊपर भाजपा सरकार में गृह राज्यमंत्री का बेटा गाड़ी चढ़ाकर अन्नदाता की जिंदगी ले रहा हैं, मैं आपको इस बात का एहसास दिलाने आया हूॅ कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में भाजपा सरकार को हराना हमारी आपकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, इस प्रदेश के गरीब, नौजवान, किसान, महिलाओं की पीड़ा सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दूर कर सकती हैं पिछले तीन दशकों की सरकारों ने प्रदेश की आवाम को बेबसी, लाचारी और आंसू देने के सिवाय कुछ नही दिया हैं आज हमें प्रियंका गांधी की अगुवाई में एक विकासशील उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ना हैं और यह तभी सम्भव हैं जब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

