कथित किसान यूनियन की कारगुजारी से परेशान पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय!
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
-जिनके पास एक इंच कृषि योग्य भूमि नहीं है वह बनते हैं किसान नेता
बाराबंकी। संगठन की आड़ में बड़े-बड़े अधिकारियों पर रौब गालिब करने वाले पदाधिकारियों के विरूद्ध जोगी समाज के अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की तथा आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर कार्यवाही के सम्बंध में वार्ता किया। जिससे दलाली करने वाले संगठनों में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि मैं दिलशाद वारसी अध्यक्ष-मुस्लिम जोगी उत्थान समिति का हूँ तथा मोहल्ला पीरबटावन, निकट जलील होटल, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी का हूँ। पीड़ित के मोहल्ले के मुजीब पुत्र शरीफ एवं आशिक अली पुत्र मेंहदी के मध्य वाद विवाद दिनांक 03.01.2022 को समय करीब 9 बजे हो गया था, पीड़ित ने दोनों पक्षों को लड़ाई झगड़ा करने से मना किया और मामला शांत करा दिया, मौके पर दोनों लोग आपस में मनमुटाव खत्म करके साथ में कपड़े के व्यापार (फेरी) करने चले गये लेकिन दो दिन बाद 05.01.2022 को शेट्टी पुत्र मेंहदी व शुऐब राइन उर्फ मुच्छड़ जो किसान यूनियन राधे गुट के जिलाध्यक्ष/प्रभारी हैं ने उक्त घटना को लेकर पीड़ित व अन्य लोगों के विरूद्ध झूठी कहानी गढ़कर, रचकर, कानूनी रायमशविरा करके एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाने में देकर दिनांक 05.01.2022 को समय 5.30 बजे शाम चौकी सिटी निकट दर्पण टाकीज पर बुलाया जहां पर मौजूद किसान यूनियन के पदाधिकारी चौकी के बाहर कहने लगे हमको 10,000 रूपया दो तब हम लोग सुलह करवा देंगे हम लोग सुलह व डण्डा डालने का ठेका लेते हैं। पैसा न देने पर मुकदमा लिखवा देंगे, हम लोगों की चौकी व थाने पर मजबूत पकड़ है, किसान यूनियन राधे गुट का नाम सुनकर बड़े-बड़े अधिकारी डर जाते हैं, तो तुम क्या चीज हो। पीड़ित किसान यूनियन राधे गुट नामक संगठन के कृत्यों से काफी आहत व परेशान है।
पीड़ित आगे बताया कि उक्त संगठन के पदाधिकारियों पर कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं, यह लोग समाज में कई तरह के गैर कानूनी कार्य करते हैं और उनको छुपाने के लिए किसान संगठन को बदनाम कर रहे हैं। इस किसान संगठन में ऐसे-ऐसे पदाधिकारी हैं जिनके पास एक इंच भी कृषि योग्य भूमि भी नहीं है और न ही किसी किसान की समस्या का समाधान करते हैं, सिर्फ अवैध वसूली व प्रशासन में धौंस जमाने के लिए किसी भी पुलिस अधिकारी के आगमन पर स्वागत करने पहुंच जाते हैं और फिर अधिकारियों के साथ की फोटो सोशल साइट्स पर डालकर अपने आपको पुलिस कर्मियों का खास बताकर छोटे-छोटे मामलों में दबाव बनाकर मोटी रकम वसूलते हैं। उक्त संगठन के पदाधिकारी ज्यादातर चौकियों, थानों पर जमें रहते हैं और पीड़ित के अधिकारी के पास पहुंचने से पहले डील कर लेते हैं, और पुलिस को देने के नाम पर लाभ अर्जित करते हैं, जबकि किसान यूनियन के पदाधिकारी किसान की समस्या को उठाना चाहिए न कि संगठन की आड़ में दलाली, उक्त शेट्टी व शुऐब राईन अय्याश किस्म के असामाजिक व्यक्ति हैं जो गांव देहात व कम पढ़े लिखे लोगों को गुमराह करके उनको पथभ्रष्ट करते हुए अपने गैंग में शामिल कर लेते हैं। मोहल्ले में धार्मिक उन्माद फैलाकर राईन समाज बनाम जोगी समाज करके धार्मिक खाई खोदने का कार्य संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं और भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन को बदनाम कर रहे हैं। उक्त लोग अपने वाहन में हूटर लगाकर चलते हैं। न्यायहित में उक्त संगठन का थाना व चौकी पर प्रवेश निषेध किया जाये, और संगठन के पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दण्डित किये जाने की मांग की है।
वहीं इस सम्बंध में जब जिलाध्यक्ष शुऐब राईन के मोबाइल नम्बर 86016 65517 पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह लोग तस्करी करते हैं और चोरी का माल खरीदते हैं हमारी यूनियन के खिलाफ शिकायत पर मुकदमा दर्ज नही होगा। हम लोगों ने इन लोगों के विरूद्ध मुकदमा लिखाया है, और संगठन एक पक्ष के साथ खड़ा होगा तो दूसरा पक्ष विरोध तो करेगा ही।। अब देखना है कि क्या जिला प्रशासन इस संगठन के विरूद्ध कोई कार्यवाही करेगा या शिकायत को ठण्डे बस्ते में फेंक दिया जायेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

