भाजपा की सोच महिला विरोधी.तनुज पुनिया

बाराबंकी 7 जनवरी भाजपा की सोच महिला विरोधी है। उत्तर प्रदेश को पहली महिला मुख्यमंत्री देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। महिला के स्वाभिमान, सुरक्षा और उसका सशक्तिकरण पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है। आज भी कांग्रेस पार्टी अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्र्रियंका गांधी की अगुवाई में महिला हितो की लडाई कांग्रेस पार्टी लड रही है। आजादी के बाद महिलाओ के लिये अलग घोषणा पत्र बनाकर उन्हे सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा कांग्रेस पार्टी ने की है। यदि आपके सहयोग से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनती है तो 8 लाख महिलाओ को सरकारी नौकरी देने का काम, साल में तीन गैस सेलेण्डर, छात्राओ को स्मार्ट फोन, स्कूटी देने के साथ महिलाओ को बस में फ्री यात्रा कराने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।

उक्त आशय की जानकारी जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांगेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज विकास खण्ड मसौली के ग्राम दादरा में कांग्रेस नेत्री माया गौतम द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किये जिसका संचालन मीरा कुमारी ने किया।कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि हमें यह कहने गर्व की अनुभूति होती है कि आजादी कीलडाई में महिलाओ ने बढचढ कर हिस्सा लेकर क्रान्तिकारियो की मदद की और अंग्रजो की यातनाये झेली। आजादी की लडाई में अगर दुर्गा भाभी ने भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद की मदद की तो हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जिन्हे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त है वह स्वयं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी जिन्होने देश की एकता एवं अखण्डता के लिये अपने प्राणो की आहुति दी। इस प्रदेश को पहली मुख्यमंत्री, देश की पहली प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष देने का काम कांग्रस पार्टी ने किया है। आज देश की आवाम को सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भूमि अधिग्रहण कानून, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, को श्रीमती सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने देने का काम किया है।
श्री पुनिया ने कहा कि आज हमें यह बताते हुये गर्व की अनुभूति हो रही है कि वर्तमान समय में हमारे प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव भी श्रीमती प्रियंका गांधी जी है जो महिला है और प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीडन, अत्याचार, व्यभिचार की लडाई पूरी मजबूती से लड रही है और महिला सशक्तिकरण के लिये में लडकी हूँ लड सकती हूँ के नारे के साथ महिलाओ के बजूद को स्थापित करने का काम कर रही है और इसके लिये विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओ को टिकट में भागीदारी, इण्टर पास छात्राओ को स्मार्ट फोन, स्नातक छात्राओ को स्कूटी, सालाना तीन सेलेण्डर मुफ्त फ्री बस सेवा, आगनबाडी, आशाबहुओ को 10 हजार रूपये प्रतिमाह, प्रदेश में वीरांगनाओ के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय, नये सरकारी पदो में 40 प्रतिशत महिलाओ की नियुक्ति, वृद्ध विधवा पेंशन 1000 रूपये देने की प्रतिज्ञा कांग्रेस ने की है। हमारे प्रदेश की महिलाओ को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक रूप से मजबूत करने का कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा की है। हम आपको यह विश्वास दिलाने आये है कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अन्तर नही है वह जो कहती है करती है। आप नारी शक्ति हो अपनी ताकत को पहचानो और प्रियंका गांधी, कांग्रेस के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट देकर प्रदेश मे सरकार बनाओ कांग्रेस अपनी हर प्रतिज्ञा पूरी करेगी।महिला सम्मेलन में मुख्यरूप से माया गौतम, मीरा देवी, सुमन देवी, शर्मा देवी, रेखा रावत, निर्मेश कुमारी, विमला देवी, दयावती पाल, सुमिला देवी, कमर जहां, नीलम कुमारी, विराना देवी, कंचन तिवारी जुगराता गौतम सहित सैकडो महिलाओ का हुजूम मौजूद था।

Don`t copy text!