कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री
बाराबंकी। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकारों से जनता का मोहभंग हो चुका है। क्योंकि भाजपा सिर्फ जुमलों व झूठे वादो से जनता को गुमराह करने में लगी है इनकी गलत नीतियों के कारण आज जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। उक्त बाते शुक्रवार को गोंडा जनपद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम से वापस लौटे पूर्वमंत्री अरविंद सिंह गोप ने मसौली चौराहा स्थित शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही। उन्होंनेे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जनता के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की गयी थी जिनका लाभ सीधे जनता को मिलता था लेकिन भाजपा सरकार ने सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता को छलने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को वोट की चोट देकर प्रदेश से जुल्मी सरकार से छुटकारा देगी। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हम कभी नफरत की राजनीति नही करते है परन्तु बीजेपी सरकार में किसी से कुछ छुपा नही है आज देश प्रदेश के हालात क्या है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास से जनता कोसो दूर है। इस मौके पर डॉ. सोनू सिंह, शकील सिद्दीकी, कृष्ण कुमार रावत, राममूर्ति यादव, मुईन अंसारी, विकास यादव, अशोक कुमार यादव, जैसीराम यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

