कांग्रेस सरकार में महिलाओं को मिलेगा सम्मान: तनुज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
दादरा में आयोजित महिला सम्मेलन में बोले कांग्रेस प्रत्याशी
बाराबंकी। भाजपा की सोच महिला विरोधी है। उत्तर प्रदेश को पहली महिला मुख्यमंत्री देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। महिला के स्वाभिमान, सुरक्षा और उसका सशक्तिकरण कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल है। आज भी कांग्रेस पार्टी अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला हितों की लड़ाई लड़ रही है। आजादी के बाद महिलाओ के लिये अलग घोषणा पत्र बनाकर उन्हे सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा कांग्रेस पार्टी ने की है। उक्त आशय की जानकारी जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांगेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने शुक्रवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम दादरा में कांग्रेस नेत्री माया गौतम द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किये जिसका संचालन मीरा कुमारी ने किया। श्री पुनिया ने कहा कि आज हमें यह बताते हुये गर्व की अनुभूति हो रही है कि वर्तमान समय में हमारे प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव भी प्रियंका गांधी जी है जो महिला है और प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न, अत्याचार, व्यभिचार की लडाई पूरी मजबूती से लड़ रही हैं और महिला सशक्तिकरण के लिये में लडकी हूँ लड़ सकती हूँ के नारे के साथ महिलाओ के वजूद को स्थापित करने का काम कर रही है और इसके लिये विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओ को टिकट में भागीदारी, इण्टर पास छात्राओ को स्मार्ट फोन, स्नातक छात्राओ को स्कूटी, सालाना तीन सेलेण्डर मुफ्त फ्री बस सेवा, आगनबाडी, आशाबहुओ को 10 हजार रूपये प्रतिमाह, प्रदेश में वीरांगनाओ के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय, नये सरकारी पदो में 40 प्रतिशत महिलाओ की नियुक्ति, वृद्ध विधवा पेंशन 1000 रूपये देने की प्रतिज्ञा कांग्रेस ने की है। हमारे प्रदेश की महिलाओ को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक रूप से मजबूत करने की कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा की है। इस मौके पर मुख्य रूप से माया गौतम, मीरा देवी, सुमन देवी, शर्मा देवी, रेखा रावत, निर्मेश कुमारी, विमला देवी, दयावती पाल, सुमिला देवी, कमर जहां, नीलम कुमारी, विराना देवी, कंचन तिवारी, जुगराता गौतम, सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

