लालमणि शुक्ला का हुआ स्वागत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ समसुददीन संवाददाता की रिपोर्ट ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी

हैदरगढ़, बाराबंकी। कस्बा स्थित ग्राम्यांचल महाविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। साथ ही हाल ही में महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले डॉक्टर लालमणि शुक्ला के स्वागत समारोह बीएड विभागा अध्यक्ष डॉक्टर एलएन पांडेय द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें श्री शुक्ला का जोरदार स्वागत महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्रबंधक डॉ सुप्रिया पाठक सहित सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ समसुददीन संवाददाता की रिपोर्ट ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी

Don`t copy text!