स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ बीनू सिंह के नेतृत्व में कोतवाली हैदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा मय हमराही द्वारा नशा मुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शातिर अपराधी 65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त टिर्र उर्फ मुनव्वर पुत्र महबूब निवासी घोसियाना वार्ड कस्बा तिराहा हैदरगढ़ मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त टिर्र उर्फ मुनव्वर पुत्र महबूब की तलाशी से 65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। जिसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा ने कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बहाल रखना प्रथम उद्देश्य है तथा नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा, उ0नि0 संतोष कुमार राय, का0 कन्हैया लाल, का0 प्रवीण कुमार, का0 रविंद्र कुमार कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!