डॉ0 सिद्धार्थ यादव को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर जोरदार स्वागत ..
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय एव प्रांतीय नेर्तत्व के निर्देश पर डॉ0 सिद्धार्थ यादव को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर शनिवार को मसौली चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश सचिव बनने के बाद महादेवा जा रहे सिद्धार्थ यादव का मसौली चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव की अगुवाई में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उमड़े नवजवानों से रूबरू होते हुए प्रदेश सचिव डॉ0 सिद्धार्थ यादव ने कहा कि सपा युवाओं की धड़कन है आने वाले चुनाव में विकास एवं विनाश के रूप होगा और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान लल्लू यादव जी,सपा नेता अशोक यादव जी,जैसीराम यादव,मास्टर शेष कुमार,रामु क्रांति यादव,शिव कुमार यादव,पिंकू यादव,राहुल भाई, शाकिर भाई, अली असगर भाई, आनंद यादव,दीपू यादव सहित तमाम साथी नेता गण उपस्थित रहे।।।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

