दो मासूम बच्चों को अज्ञात प्राइवेट एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी गम्भीर रूप से घायल
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। शनिवार की देर शाम हाईवे पार कर रहे दो मासूम बच्चों को अज्ञात प्राइवेट एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी गम्भीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों बालको को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जिनकी हालात ठीक न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घुमन्तु जाति के कोतवाली फतेपुर के ग्राम सरदारगंज निवासी जयसिंह वर्तमान समय में कस्बा मसौली के मोहल्ला मस्ताननगर में त्रिपाल तान कर रह रहे है शनिवार की देर शाम जयसिंह का 8 वर्षीय पुत्र सफेदा व 7 वर्षीय आनन्द पुत्र उमेश दोनों बच्चे बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशु बाजार के निकट सड़क पार कर रहे थे कि अचानक प्राईवेट एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको मसौली पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ0 हासिम अंसारी ने प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। टक्कर मारने वाली एम्बुलेंस भाग निकली।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

