खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर का तबादला

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर का ट्रांसफर अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने उन्नाव जनपद कर दिया है। ब्लॉक बनीकोडर में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला का स्थान्तरण निर्वाचन आयोग की अनुमति से अपर निदेशक शिक्षा ललिता प्रदीप ने उन्नाव जनपद कर दिया है। जबकि अभी तक बनीकोडर में किसी की नियुक्ति नही हो सकी है। गौरतलब हो कि यहां रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला जब से त्रिवेदीगंज से बनीकोडर का चार्ज सम्भाला था उसी के बाद वह सुर्खियों में बने रहे ह। उनके कार्यकाल में अध्यापको का गैरजिम्मेदाराना रवैया के साथ शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह कई बार बनीकोडर ब्लॉक के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया था। जिसमे उन्होंने कड़े निर्देश भी दिया था। श्री शुक्ला की कार्यशैली से अध्यापक दो गुटों में बंटा नजर आता था। नाम न छापने पर अध्यापको ने अपर शिक्षा निदेशक का आभार भी प्रगट किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!