सपा युवाओं के संघर्ष से लहराएगा परचम: गोप

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। रविवार को शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप से मिलने जिले के कई विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित होकर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का नववर्ष के शुभ अवसर पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर,युवाओं के संघर्ष से और बुजुर्गाे के आशीर्वाद से जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।और उत्तर प्रदेश में अमन चौन और खुशहाली के लिए सपा की सरकार बनेगी तथा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। जिसमे मुख्य रूप से मौजूद सपा अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू,हशमत अली गुड्डू, जीशान असलम, अमरेन्द्र प्रताप सिंह,मेराज प्रधान,राजेश सिंह चौहान, शकील सिद्दीकी, संतोष रावत,राकेश चौहान,आदि तमाम लोग भी मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!