विधानसभा चुनाव:एक बूथ दस यूथ के पैटर्न से जीत के लिए उतर रही बसपा,बनाई खास रणनीति

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अलीगढ़ बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्हें चुनाव आचार संहिता के नियमों से अवगत कराया। कहा, एक बूथ पर दस यूथ, जीत की जमीन तैयार करेंगे। एक बूथ दस यूथ के पैटर्न से जीता जाएगा। इस बार सरकार के प्रति बहुत ही आक्रोश है। अतरौली की जनता परिवर्तन करके नया इतिहास लिखने जा रही है।जिलाध्यक्ष ने कहा, हमें बहुजन समाज पार्टी की आधारशिला यानी हमारी बूथ कमेटी मैनेजमेंट के दम पर चुनाव जीतना है। अब हमारे गांव-गांव में मौजूद बूथ स्तर के नेता ही जनता से सीधा संवाद करंगेे। प्रत्याशियों की खूबियां और पार्टी के नीति-रीति से क्षेत्रीय जनता को अवगत कराएंगे। कल लखनऊ में हुई बैठक में विधानसभा के अध्यक्ष व उनकी कमेटी पर ज्यादा भरोसा जताते हुए उनको जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारे बसपा के बूथ व सेक्टर अध्यक्ष बहनजी के दूत बनकर जनता के बीच जाएंगे। हर बूथ पर कमेटी अलग 10-10 यूथ की टीम बनाने के निर्देश दिए। अतरौली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एनएस गौड़ ने कहा, इस बार सरकार के प्रति बहुत ही आक्रोश है।अतरौली की जनता परिवर्तन करके नया इतिहास लिखने जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष के साथ आगरा यूनिवर्सिटी के शिक्षक संघ (औटा) अध्यक्ष डा.ओमवीर सिंह, बच्चू सिंह, मुनीश गाजी, हरजीत सिंह, नगर अध्यक्ष मुजस्सिम गाजी, पुष्पेंद्र माइकल, जसवंत रावल, फगोइ आदि उपस्थित रहे

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!