मंदिर जाते समय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। मंगलवार सुबह मंदिर दर्शन करने जा रहे युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त हादसा थाना सुबेहा क्षेत्र के हैदरगढ़- सुबेहा मार्ग के जोंधी मोंड के निकट का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद अमेठी के बसंतपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र बेंचू उम्र 28 वर्ष आज सुबह घर से साइकिल लेकर बेहटा स्थित श्री बाबा टीकाराम धाम में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। हैदरगढ़- सुबेहा मार्ग पर जोंधी मोड़ के निकट पहुंचा ही था कि पीछे से किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद डाला और फरार हो गया। हादसे में मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली हैदरगढ़ व थाना सुबेहा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसा स्थल दोनों थानों के बीच बॉर्डर होने के चलते अंततोगत्वा सुबेहा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। वही मनोज की मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

Don`t copy text!