विकास की जननी है कांग्रेस: तनुज पुनिया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी विकास की जननी है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी भी बीमारी पर 10 लाख रूपये तक सरकारी इलाज मरीज का मुफ्त कराया जायेगा। नये सरकारी पदो में आरक्षण प्रावधानो के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओ की नियुक्ति होगी, किसानो का पूरा कर्जा माफ होगा, छात्राओ को स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उक्त जानकारी कांग्रेस के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने मंगलवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम सोहराबाद, चिलौकी, सरायकायस्थान, मुहीउद््दीनपुर, इन्धौलिया, याकूतगंज, खुशहालपुरवा में व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत आवाम को देते हुये कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दोरान कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने मतदाताओ से अनुरोध करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी व करनी में कोई अन्तर नही है वह जो कहती है करती है। इस देश के किसान का दर्द समझकर 72 हजार करोड का कर्जा माफ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। अगर जनता के वोट से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 20 लाख बेरोजगारो को सरकारी नौकरी, साल में तीन गैस सेलेण्डर मुफ्त देने, संविदाकर्मियो का नियमतिकरण, महिलाओ को बस पर फ्री यात्रा कराने का काम कांग्रेस सरकार करेगी। आप अपनी, अपने परिवार की खुशहाली के लिये कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करके कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से जिताकर विधानसभा पहंचाये आपकेे विकास की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने ली है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!