अनिल वर्मा को मिली फैजाबाद मंडल की जिम्मेदारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अनुपम वर्मा को जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा को फैजाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा जनपद कार्यकारिणी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे अनुपम वर्मा को जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अनिल वर्मा को फैजाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओ ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर और किसान गरीब मजदूरों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने की अपील की।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489