भाजपा सरकार में किसान, मजदूर सभी परेशान: ज्ञान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पिछड़ों, दलितों, वंचितों की लड़ाई लड़ने वालें डा. राममनोहर लोहिया एंव डा. भीमराव अम्बेड़कर के कार्याे, विचारधारा को आगे बढ़ाने वालें समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पुत्र सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में आस्था रखने वालें 268 सदर विधानसभा अन्तर्गत ग्राम इनामीपुर कटरा में अमर सिंह वर्मा, अखिलेश वर्मा, रंजीत वर्मा, ग्राम प्रधान जरहरा इंदर रावत, राजेश गौतम समेत दर्जनों लोगों कों सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुयें पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके पर सपा नेता श्री यादव ने नवागत सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। इस सरकार के फैसलों से जनता संकट में है। भाजपा महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जनता का जवाब नहीं दे पा रही है। यूपी में भाजपा का सफाया तय है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!