दुकान में लगी आग, लाखो का समान जलकर राख

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

त्रिलोकपुर बाराबंकी। बीती रात्रि कस्बा सहादतगंज के चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मसौली थाने के कस्बा सआदतगंज में टैम्पो स्टैण्ड के समीप शिवशंकर की एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। जिसमें कूलर,पंखा,टीवी,ब्लोअर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री होती है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात को व्यापारी दुकान बंद कर घर चला गया देर रात किसी कारणवश दुकान में आग लग गई देर रात जिस समय आग लगी उस समय दुकान व उसके आसपास कोई मौजूद नही था जिससे आग पूरी तरह से फैल गई। भोर के समय उधर से निकले कुछ लोगों ने दुकान से उठता धुंआ देख व्यापारी को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार व आसपास के लोगों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तमाम सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार शिवशंकर के अनुसार एलईडी टीवी, पंखा, कूलर,ब्लोअर,टीवी, साऊण्ड इन्वर्टर,बीस हजार की नकदी व रिपेयरिंग के लिए दुकान आए टीवी, ईंवर्टर समेत कुल तीन लाख का नुकसान हुआ है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!