ओवरलोड ट्रक हादसे को दे रहे दावत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

रामसनेहीघाट,बाराबंकी। गुरुवार को तहसील के क्रय केंद्रों से गन्ना लादकर चीनी मिलों को जा रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक एवं ट्राले हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। वाहनों में वजूद से अधिक गन्ना लादकर ले जाया जा रहा है। तहसील रामनगर, सिरौली गौसपुर क्षेत्र के इलाकों में लगे गन्ना क्रय केंद्रों से ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्रालों से गन्ना ले जाया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार अधिक आमदनी के चक्कर में वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ना लाद कर ले जा रहे हैं। ओर उनको बाराबंकी हाइवे से न भेज कर कोटवाधाम से कोटवा सड़क वाली सड़क से भेजते हैं और कोटवा सड़क मैं लिंक रोड से गुज़र कर हाइवे पर चढ़ कर रोजा गाँवचीनी मिल जाते है। ओवरलोड गन्ना भरा देखकर पास से गुजरने वाले वाहन चालक भयभीत हो जाते हैं। ओवरलोड वाहनों से मार्ग पर आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। कोटवा सड़क क्षेत्र के सुधाकर मिश्र, सुमित निगम ,हुकुम वर्मा,राम किशोर गुप्ता,राम गोपाल आदि का कहना की राम नगर के रानी गंज के पास टोल प्लाजा व अहमदपुर का टोल प्लाजा पर गन्ना वाहन टोल टैक्स बचाने के लिये शार्ट कट रोड से आते हैं और बहुत स्पीड मैं वाहन को चलाते हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!