पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया अलर्ट

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस प्रशासन ने कोटवा सड़क कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। तहसीलदार रामसनेहीघाट ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चौकी इंचार्ज हथौंधा अशोक सिंह ने पुलिस और अर्धसैनिक बल के साथ कोटवा सड़क कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया ।पुलिस प्रशासन ने लोगों से बिना किसी दबाव में आए भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने अर्धसैनिक बल के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया और लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!