युवक ने अवैध असलहे से फायरिंग ,दहशत

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। शराब के नशे में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को गाली देने से दोनों पक्ष आमने सामने आ गये हालात बिगड़ते इससे पूर्व पहुंची मसौली पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। इस दौरान एक युवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दहशत भी फैलाने की कोशिश की।

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम भगाईपुरवा का है शुक्रवार की देर शाम गांव राजू, पिंटू व राजेन्द्र गांव के बाहर स्थित दुर्गा मंदिर पर शराब पी रहे थे तभी गांव उधर से गुजरे गांव के ही ननकऊ को देखकर राजू गाली बकने लगा ननकऊ द्वारा विरोध करने पर उक्त लोग झगड़े पर आमादा हो गये और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गये इसी बीच राजू के पक्ष द्वारा हवा में फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की बात बिगड़ती इससे पूर्व मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को कब्जे में लेकर मामले को शांत कराया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!