पीड़ित मां ने क्षेत्राधिकारी से लगायी न्याय की गुहार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
हैदरगढ़, बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वहीं मामले में कार्यवाही करने के बजाए उल्टा मुकामी पुलिस द्वारा पीड़िता मां पर ही दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता मां ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में महिला का आरोप है कि लोनीकटरा क्षेत्र के रुकनापुर गांव निवासी सरवन पुत्र कल्लू रावत द्वारा सत्यनाम पुत्र दुक्खी निवासी पडरिया कोतवाली हैदरगढ़ के सहयोग से उसकी नाबालिक बेटी को 14 जनवरी रात को बहला फुसलाकर भगा ले गए है। साथ उसकी नाबालिग लड़की घर में रखी 50 हजार की नकदी व सोने का लॉकेट व पायल को भी लेकर साथ में गई है। वहीं लड़की की पीड़िता मां का आरोप है कि मुकामी पुलिस द्वारा उस पर दबाव बनाया जा रहा है कहा जा रहा है कि तुमने अपनी बेटी को मारा है इसीलिए वह घर से भाग गई है उसे कोई भगा कर नहीं ले गया है। महिला के मुताबिक पुलिस द्वारा उसकी लड़की को उल्टा सीधा पढ़ाकर बयान बदलवाएं जा रहे है। महिला ने अपनी बेटी के साथ अप्रब्यासित घटना ना घटित हो जाए इसको लेकर आशंका व्यक्त की है। महिला ने पुलिस अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कार्यवाही की मांग की है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

