मंदिर के पावन पांगण में श्री राम कथा
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थिति काली शक्तिपीठ मंदिर के पावन पांगण में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथावाचिका ज्योतिमा शास्त्री ने भगवान श्रीराम जन्म कथा का रसपान सभी भक्त जनो को कराया ।
कथावाचिका ने कथा में बताया कि नर सेवा नारायण सेवा भगवान की भक्ति दया, कृपा पाना तभी सम्भव है जब मानव के कल्याण हेतु धर्म सेवा मानव सेवा जीव सेवा करके ही प्राप्त किया जा सकता है क्योंकि ईश्वर का अंश सभी जीवों में व्याप्त हैं ।
ईश्वर अंश जीव अविनाशी ।
चेतन सहज अमल सुखराशी।।
ज्योतिमा शास्त्री ने सुनाया कि माॅ भवानी ने पूछा कि महादेव वह वह्रम जो निराकार है निर्गुण है वह धराधाम पर मानव रूप साकार रूप मे कैसे जाया तो महादेव जी ने सुनाया कि भगवान न तो जन्म लेते न तो मरते वो अजन्मा है।भगवान ने अवतार लिया प्रभु प्रगट हुए। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला। कौसल्या हितकारी हरर्सित महतारी।। सभी भक्तों ने झूमकर आनन्द विभोर होकर राम जन्म की कथा का रसपान किया। इस मौके पर नन्हा यादव, लल्लन मौर्या, शिवकुमार वर्मा, रामाधार यादव, पवन यादव, पप्पू यादव, अम्बरीष वर्मा, राजू यादव, मनीष, धर्मेन्द्र, गुड्डु यादव सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

