किसान पांच सालों में खून के आंसू रोया है: ज्ञान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
अन्न संकल्प कार्यक्रम में बोले सपा नेता
बाराबंकी। किसान 5 सालों मे खून के आंसू रोया है। अब समय आ गया है वो इस जुल्मी सरकार पर प्रहार करेगा। उक्त विचार समाजवादी पार्टी नेता ज्ञान सिंह यादव नें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर 268 विधानसभा सदर अन्तर्गत ग्राम गढ़ी छतेना, ग्राम माती में किसानों कों अन्न संकल्प दिलाने के पश्चात व्यक्त किये। श्री यादव नें आगे कहा कि किसानों को न फसल का उचित दाम मिलता है, न पैदावार के बाद सरकार अनाज खरीदती है। तौल के नाम पर महीनों वो मण्ड़ियों मे लाइन लगाये खड़ा रहा है। किसानों की फसलों को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे है। हर तरफ सें किसान परेशान है। सपा नेता श्री यादव नें उपस्थित किसानों को अनाज को साक्षी मनवाकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संजय यादव, बालकराम यादव, रामगोपाल रावत, रामदुलारें राजपूत, बाबूलाल शर्मा, राजेश मोर्या, मुल्ला हलीम धर्मेन्द्र सिंह, संजय यादव, बालाराम यादव, रामगोपाल रावत, राजकुमार, उमेश चकहार आदि मौजूद रहे
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

