बादशाह खान ने हमें इंसानियत के रास्ते पर चलना सिखाया: दानिष आजम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

अब्दुल ग़फ्फार की पुण्यतिथि पर बांटे कम्बल

बाराबंकी। लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के राज्य समन्वयक दानिश आज़म वारसी ने विकास खण्ड देवा के ग्राम इस्माइलपुर, मामापुर तकिया, ग्वारी, सिपहिया सहित कई गांवों में कम्बल वितरण किया। कंबल वितरण से पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान (बादशाह खान) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि बादशाह खान ने हमें इंसानियत के रास्ते पर चलना सिखाया। उन्होंने हिंसा के बजाए अहिंसा का रास्ता चुना और खुदाई खिदमदगार संगठन बनाया। उनके सघर्षमय जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वह सादगी, त्याग, संघर्ष और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। बादशाह खान की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण करते हुए श्री वारसी ने बताया कि वह हमेशा से ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते है। मेरे पिता स्व फिराकुल आजम वारसी भी लोगों की खिदमत किया करते थे। इस दौरान उन्होंने गरीब, असहाय और लाचार करीब पांच सौ से अधिक लोगों को कम्बल दिया गया। मौके पर सिराज आजम, जुनैद वारसी, अमन आजम, सौम्य बनर्जी, कय्यूम प्रधान, सुहैल वारसी, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!