चलाया हस्ताक्षर अभियान, दिलायी षपथ
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाताओं को जागरुक करने तथा मतदान हेतु उन्हें प्रेरित करने के लिए जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही विद्यालय में मतदान करने हेतु स्थानीय लोगों को शपथ दिलाई गई व मतदान के महत्वों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं, जिला सूचना विभाग की अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, ज़किया सुल्ताना, ऊषा यादव, हितेंद्र कुमार, अंबिका प्रसाद, विद्यालय की प्रधानाचार्या इकबाल फातिमा, मतदान क्लब की सचिव आयांश खातून, नीलम वर्मा आदि लोगों ने प्रतिभाग कर लोगों को मतदान के बारे में जानकारी दी। तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

