प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के चुनाव पर बसपा मुखिया मायावती की चुप्पी पर हैरान
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य दल के नेताओं को लेकर भी बेहद मुखर हैं। इसमें उनके मुख्य निशाने पर भाजपा के साथ ही बसपा की मुखिया मायावती हैं।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब तथा उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमला बोला है। इतना ही नहीं राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार उनके निशाने पर रहती है। अब बारी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की है तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा मुखिया मायावती की चुप्पी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।प्रियंका गांधी ने मायावती को लेकर कहा कि छह-सात महीने पहले हम सोचते थे कि उनकी पार्टी सक्रिय नहीं है, शायद वह चुनाव के करीब शुरू हो जाएं लेकिन अब हम भी बहुत हैरान हैं कि चुनाव शुरू हो चुका है। हम तो चुनावों के बीच में हैं, लेकिन इसके बाद बावजूद मायावती सक्रिय नहीं हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में मैं तो मायावती की चुप्पी से हैरान हूं। उन्होंने कहा कि बसपा का इतना लो प्रोफाइल चुनाव अभियान तो कभी भी नहीं रहा है। इससे पहले 2012 तथा 2017 में भी बसपा इतनी शांत कभी भी नहीं रही।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

