स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेता सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं …

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में आज नगर के छाया चौराहे पर स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रदान की गई ।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे राष्ट्र नायक जिनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-माता की स्वतंत्रता आंदोलन को प्रचंड रुप प्रदान किया और अंग्रेजी साम्राज्य की चूलें हिल गई तथा जिनके कारण घबरा कर अंग्रेज भारत से भाग खड़े हुए ऐसे महान नेता जी को भारत सरकार द्वारा अवश्य ही भारत रत्न प्रदान किया जाना चाहिए।
और आगे भी राष्ट्रीय जागरण मंच यही मांग करता रहेगा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद जायसवाल जी, देवराज त्रिपाठी जी, रूद्र अवस्थी जी, योगेन्द्र गुप्ता जी, जी बी गुप्ता जी, विजय गुप्ता जी, उत्तम गुप्ता जी, आर के गुप्ता जी, मनीष दीक्षित, सतीश वर्मा, व शरद श्रीवास्तव उपस्थित रहे आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!